– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को आखिरकार अंजाम तक पहुँचा दिया गया। विधायक शिव अरोरा ने रविवार को आवास विकास पुलिस चौकी से शिव शक्ति मंदिर होते हुए अटरिया मोड़ तक 1.2 किलोमीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया। यह सड़क राज्य योजना के तहत 1.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत हुआ। सड़क बनने से स्थानीय व्यापारी और आमजन में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने बताया कि बरसात के समय डाबर सड़क पर आधा-आधा फीट पानी भर जाने से आवागमन और व्यापार दोनों प्रभावित होते थे, लेकिन अब सीसी रोड और दोनों ओर बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स से यह मार्ग न सिर्फ मजबूत हुआ है बल्कि बेहद सुव्यवस्थित और आकर्षक नजर आ रहा है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा, “यह मार्ग पिछले 12 वर्षों से उपेक्षित था। मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर राज्य योजना के अंतर्गत 1.62 करोड़ की लागत से इस सड़क को स्वीकृत कराया। आज इसे जनता को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। पहले यह सड़क बरसात में पानी में डूब जाती थी, जिससे लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती थी। अब यह सीसी रोड और दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ सुंदर और मजबूत बनकर तैयार है। जनता से किए गए हर वादे को हम पूरा कर रहे हैं और आगे भी जो कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।”

स्थानीय निवासियों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस नई सीसी सड़क से अब आवागमन सुगम हो गया है और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर राजेश जग्गा, रमेश कालरा, कस्तूरी लाल तागरा, निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, नितेश गुप्ता, किरन विर्क, राजेश कामरा, उमेश पासरीचा, संदीप राव, मनोज मदान, राजीव कामरा, बिट्टू मिश्रा, परवेज खान, मोर सिंह यादव, सतनाम सिंह, रेनू जुनेजा, आशा मुंजाल, मनोज वर्मा, प्रेम सिंह,गौरव कुशवाहा, मोहित चड्डा,मयंक कक्कड़, विष्णु सिंह, धीरेश गुप्ता, एमपी मौर्य, भीमसेन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।