रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने शनिवार को इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान में विधायक निधि से स्वीकृत सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर ध्वज स्थापना और भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। शिव नाटक क्लब के सदस्यों ने जानकारी दी कि 19 सितंबर से यहां रामलीला का शुभारंभ होगा, जिसका उद्घाटन भी विधायक शिव अरोरा करेंगे।
लोकार्पण के बाद विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला मंचन से पूर्व इस पवित्र प्रांगण का सौंदर्यकरण कार्य पूर्ण होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रामलीला मंच से उन्होंने सौंदर्यकरण का वादा किया था और आज उस वादे को पूरा होते देख आत्मसंतोष का अनुभव हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि ”रामलीला का मंच इस बार नए आकार और नए रंग-रूप में दिखाई देगा, जो उम्मीद से कहीं बेहतर और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर गतिमान हैं और जनता से किए गए वादों को वे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान शिव नाटक क्लब के सदस्यों ने विधायक शिव अरोरा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जगदीश सुखीजा, नरेश घई, वेद ठुकराल, मदन लाल कक्कड़, मयंक कक्कड़, जसवंत सैनी, विजय पारुठी, नरेश राजपूत, दीपक देवल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।