


– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षाकाल समाप्ति की ओर है, ऐसे में एयरपोर्ट की परिधि में आने वाले सभी कार्यालय भवनों को तत्काल शिफ्ट कराते हुए शीघ्र ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करें।
डीएम ने वॉयोटैक के निदेशक को आदेश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्यालय भवन शिफ्ट कराकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी करें। साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी और जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाइनों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने वॉयोटैक के निदेशक को आदेश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्यालय भवन शिफ्ट कराकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी करें। साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी और जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाइनों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ”एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दायरे में आ रहे पेड़ों को चिन्हित कर कटान की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। इसके लिए उप जिलाधिकारी, वन विभाग, जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट के अधिकारी संयुक्त रूप से वृक्षों का सर्वे करें।”
उन्होंने पीडी एनएचएआई को एनएच निर्माण के लिए कार्य योजना बनाकर सड़क निर्माण जल्द प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने सिंचाई विभाग, एनएचएआई और जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से ड्रेनेज सर्वे कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रभावी जल निकासी के लिए कार्ययोजना तैयार की जा सके।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीन जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट अनूप गुप्ता, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी/महाप्रबंधक टीडीसी डॉ. अभय सक्सेना, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, निदेशक वॉयोटैक डॉ. संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशान्त कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
























