रूद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नव-नियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, विधायक शिव अरोड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, बत्रा सुरेश कोहली सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ”भाजपा संगठन की प्राथमिकता सदैव जनहित रही है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।”
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि “नव नियुक्त पदाधिकारी भाजपा परिवार की रीढ़ हैं। यह जिम्मेदारी केवल सम्मान नहीं बल्कि समाज और संगठन की सेवा का एक बड़ा अवसर है। हम सभी को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।”

वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि ”पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और नए पदाधिकारियों का उत्साह भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में सक्रिय रहें।”
इस स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने और आने वाली चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, शालिनी बोरा, शिखा हलदार, इन्द्रपाल सिंह मान, अमित पाण्डे, हिमांशु शुक्ला, जिला महामंत्री तरूण दत्ता एवं रमेश जोशी, जिला मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, विमला बिष्ट, अक्षय अरोरा, प्रमोद मित्तल, गोविन्द मेहता, सुलोचना रावत, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, सह-कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, आईटी संयोजक मानस जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत और सोशल मीडिया सह-संयोजक सतेन्द्र दीवाकर शामिल रहे।