

– अज़हर मलिकरामनगर – मालधनचौड़ निवासी पत्रकार सलीम के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने की कोशिश अब उल्टी पड़ गई है। मोहननगर और तुमड़िया डेम क्षेत्र की जनता ने इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया और साफ़ कहा कि इस खेल के पीछे वही चेहरे हैं जो लंबे समय से अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।
स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि कुछ लोग खुलेआम कच्ची शराब की भट्टी चलाते हैं और नशे का कारोबार करते हैं। इनके खिलाफ रामनगर कोतवाली में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, इन अपराधियों को संरक्षण देने वाला एक तथाकथित पत्रकार भी बार-बार प्रशासन को गुमराह करने का काम करता है।
गांव के लोगों ने बताया कि यह गैंग अब लकड़ी तस्करी के बड़े खिलाड़ी के साथ मिलकर सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर खड़े लाखों के पेड़ काटने की फिराक में है। जनता का कहना है कि सलीम पत्रकार ने हमेशा समाज की सच्चाई को सामने लाने का काम किया है और यही वजह है कि अपराधियों ने उनके खिलाफ झूठे आरोपों का सहारा लिया है।
लेकिन जनता ने एक स्वर में साफ़ कर दिया है कि सच के खिलाफ कोई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। सलीम पत्रकार और उनका परिवार क्षेत्र की आवाज़ रहे हैं और रहेंगे।
मोहननगर में होने वाली बैठक के बाद रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा जाएगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।






















