रुद्रपुर – युवा हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र द्वारा होटल वीनस में युवा सम्मेलन “राइज एंड शाइन” का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन हार्टफुलनेस राज्य युवा समन्वयक शौर्य अरोड़ा एवं रुद्रपुर युवा केंद्र समन्वयक विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह बताना रहा कि तेज़-तर्रार और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक संतुलन कैसे बनाए रखा जा सकता है। ध्यान और मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त, एकाग्रचित्त और सकारात्मक जीवन जीते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के गुर साझा किए गए।
सम्मेलन में करीब 150 युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। विवेक त्रिपाठी एवं रिया त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, आनंद, सफलता, नेतृत्व और मानसिक स्वास्थ्य जैसे अहम विषयों पर विचार रखे। वहीं युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान दंत चिकित्सक डॉ. आलोक टंडन ने किया। उन्होंने युवावस्था में ध्यान की शुरुआत को जीवन के लिए बेहद लाभदायक और आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकील, उद्यमी, डॉक्टर एवं एचआर हैड्स मौजूद रहे। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अरविन्द गंगवार और निखिल ने रिलेक्सेशन एवं ध्यान सत्र का संचालन किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने संदेश देते हुए कहा कि ”आज संपूर्ण विश्व को शांति की आवश्यकता है और हार्टफुलनेस ध्यान के माध्यम से व्यक्तिगत शांति से विश्व शांति की ओर बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम में हैदराबाद से आई हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र की नलिनी सिस्टर का विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।”
सम्मेलन में विजय, अनंत, सृष्टि, प्रेरणा, दिव्यांशु, मनीत, तरुण, अश्विनी, मानसी सहित अनेक हार्टफुलनेस युवा अभ्यासी, प्रशिक्षक एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।