किच्छा – क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ”लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धौराडाम व किच्छा गोला नदी समेत आसपास की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में बाढ़ जैसे हालात न उत्पन्न हों और नदी किनारे बसे लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाला जा सके।”
विधायक बेहड़ ने धौराडाम डैम प्रबंधन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सतर्कता बरती जाए तो न केवल लोगों के घरों बल्कि खेतों और फसलों को भी नुकसान से बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि बारिश के इस मौसम में नदियों और नालों से दूरी बनाए रखें।
विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि “भारी बारिश के कारण धौराडाम और गोला नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। मैंने उप जिलाधिकारी किच्छा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार स्थिति पर नजर रखें। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात न बनने पाएं और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मैं जनता से भी अपील करता हूं कि इस समय नदी-नालों के पास न जाएं और सतर्क रहें।”
इससे पहले विधायक बेहड़ ने आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। लोगों ने राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
सतुईया निवासी मकसूद ने बिजली बिल की समस्या बताई, वहीं वार्ड 16 की राधिका देवी, अमित जोहरी, बृजेश कुमार सिंह, मनोरमा सिंह, ओमवीर सिंह और रंजना सिंह सहित कई लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।