रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने रविवार को संत कबीर मंडल के बूथ संख्या 143 बिगवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें संस्मरण को सुना।
प्रधानमंत्री ने इस बार अपने संबोधन में देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं, भारी वर्षा और उससे हुए जन-धन के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर तक राहत और बचाव कार्य पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने आपदा के समय संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में बादल फटने और सैलाब से हुई आपदा का भी जिक्र किया और साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदमों पर प्रकाश डाला।”
शिव अरोरा ने आगे कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया अभियान ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। देश आज उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा रहा है और आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।’

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उन्होंने आपदा के समय धैर्य रखने की अपील की और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के रास्ते पर है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।”
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जितेंद्र संधू, एसपी यादव, स्वाति शर्मा, उर्मिला मिश्रा, सुधीर चौधरी, देव मेनन, मोर सिंह यादव, सुरेंद्र गंगवार, अशोक विश्वास, सचिन छाबड़ा, ममता त्रिपाठी, उमेश चौहान, पिंकी चतुर्वेदी, जितेंद्र मौर्य समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।