किच्छा – ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र में हुए चर्चित आलिम हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हत्या में शामिल एक और आरोपी को दबोच लिया है।
क्या है मामला ?
वादी शमी पुत्र अकरम अहमद निवासी ग्राम दरऊ ने थाना किच्छा में तहरीर दी थी कि उसके छोटे भाई आलिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में ग्राम दरऊ के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर FIR No.263/2025 और FIR No.264/2025 पंजीकृत हुई थी। पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई
हत्या जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए SSP ने 6 पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने करीब 100 CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दबिश दी। इसी बीच, 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर तौसीफ खान (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा) को राजपूत ढाबा, बरेली रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तौसीफ ने स्वीकार किया कि उसने ही आलिम पर रायफल से फायरिंग की थी।
तौसीफ की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। अब तक इस प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार किये गए है।