किच्छा – भाजपा संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा नगर पालिका की बोर्ड बैठकों में भाग लेने और अन्य कार्यों के लिए भाजपा के युवा नेता राकेश गुप्ता को अपना प्रतिनिधि नामित किया है।
सांसद की ओर से यह जिम्मेदारी मिलने के बाद किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। युवा नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के समाधान और स्थानीय स्तर पर सांसद की योजनाओं व नीतियों को आगे बढ़ाने का काम और सशक्त तरीके से हो सकेगा।

प्रतिनिधि बनाए जाने पर राकेश गुप्ता ने सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं सांसद जी के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। नगर पालिका के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।”
उन्होंने विशेष रूप से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भी आभार जताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने राकेश गुप्ता को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।