– सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर निगम में ली समीक्षा बैठक
रुद्रपुर – राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने रुद्रपुर नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को बधाई दी।
बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारियों का ‘नमस्ते योजना’ में पंजीकरण, बीमा, पीपीई किट, मास्क और दस्ताने उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजर एक्ट 2013 का सख्ती से पालन हो तथा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा, गोल्डन कार्ड और पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिले।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है, जिसकी धनराशि से सभी सफाई कर्मचारियों का बीमा कराया गया है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि पीएफ खाते चालू किए गए हैं और स्वास्थ्य शिविर नियमित लगाए जा रहे हैं। बैठक में निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।