किच्छा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना किच्छा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और वांछित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
घटना की पृष्ठभूमि
बीती 19 अगस्त 2025 को ग्राम दरऊ, थाना किच्छा में हुए आलिम हत्याकांड में वादी शमी पुत्र अकरम ने आरोपी साजिद व अन्य के खिलाफ FIR नं. 263/2025 दर्ज कराई थी। इसी दिन पीड़िता मीना पत्नी जुनैद ने अपने घर में घुसकर फायरिंग करने, मोबाइल फोन और 7,000 नकदी लूटने के मामले में आरोपी गुलनवाज व अन्य 23 लोगों के खिलाफ FIR नं. 264/2025 दर्ज कराई थी।
दोनों मामलों के नामजद आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक दबिश देती रहीं, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे।

मुठभेड़ का घटनाक्रम
पुलिस को गोपनीय सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस टीम ने दरऊ क्षेत्र के पॉपलर के खेत में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी साजिद खान (46 वर्ष, पुत्र लिताफत खान) और गुलनवाज (22 वर्ष, पुत्र मोहम्मद अकील खान) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। गोली उनके पैरों में लगी। मौके पर पकड़े गए दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल किच्छा लाया गया और फिर रुद्रपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने साजिद खान से 315 बोर का एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस, जबकि गुलनवाज से : 315 बोर का एक तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किये है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि “जनपद में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि वे या तो कानून के हवाले होंगे या फिर पुलिस की कार्रवाई का सामना करेंगे।”
यह मुठभेड़ किच्छा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और अपराधियों पर सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस अब मामले में फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है।