रुद्रपुर – ग्राम सभा बिंदुखेड़ा से दूसरी बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बने काबल सिंह ने शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से उनके रुद्रपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ठुकराल से आशीर्वाद लेकर ग्राम सभा के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने काबल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुनः प्रधान चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान का पद किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए बड़ी जिम्मेदारी का होता है क्योंकि यह सीधे तौर पर जनता की समस्याओं और विकास से जुड़ा रहता है।
ठुकराल ने भरोसा जताया कि काबल सिंह अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ग्राम सभा के विकास कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और प्रधान को हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।
काबल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें ग्रामवासियों ने जिस विश्वास के साथ लगातार दूसरी बार प्रधान चुना है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें जोगेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, बलकार सिंह, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता और शिवकुमार शिब्बू शामिल थे। सभी ने काबल सिंह को उनके नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और उनसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।