रुद्रपुर – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में विधायक शिव अरोरा ने भाग लिया और तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया।
विधायक अरोरा ने एलाइंस चौक, फ्रेंड्स एनक्लेव, भाजपा कार्यालय, प्रीत बिहार और ट्रांजिट कैम्प में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है। हमें उनके आदर्शों को मार्गदर्शक बनाकर एक सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना होगा।”
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ”आजादी के महत्व को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है, ताकि वे इस पर्व की गंभीरता को समझ सकें। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।”
उन्होंने कहा कि “देश का स्वर्णिम विकास प्रधानमंत्री मोदी के अथक परिश्रम का परिणाम है, और जनता आज उनके नेतृत्व में सुरक्षित व विकासशील वातावरण महसूस कर रही है।”
कार्यक्रमों मेंराजकुमार मुंजाल, राजकुमार चौधरी, राजेश डाबर, हरनाम चौधरी, सुखदेव भल्ला, कमलेश सिंह, विपिन कुमार, रामविश्वास, मनीष गगनेजा** सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।