रुद्रपुर – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संत कबीर मंडल की ओर से गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगा क्षेत्र में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। नगर निगम महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दक्ष चौक से मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू और जिला संयोजक बिट्टू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यह यात्रा दक्ष चौक से रायल इन्क्लेव, देव होम, कौशल्या वाटिका, कौशल्या इन्क्लेव, सर्वेश्वरी इन्क्लेव, नंद विहार, बत्रा कॉलोनी, कस्तूरी वाटिका, विजय लक्ष्मी कॉलोनी होते हुए पुनः दक्ष चौक पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया, वहीं बच्चे भी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति का परिचय दिया।

महापौर विकास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, तो इसका श्रेय उन वीर सपूतों को जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित की।”
उन्होंने आगे कहा कि आज भी हमारी सीमाओं पर तैनात वीर सैनिक दिन-रात राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में वही त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। स्वतंत्रता दिवस तक इस तरह की रैलियां जारी रहेंगी, ताकि हर नागरिक तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के महत्व को महसूस कर सके।
इस मौके पर शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह संधू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।