
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की जिला पंचायत सदस्य की 17 भंगा सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। इस सीट से दिग्गज राजनीतिक घराने की बहु और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार चुनाव मैदान में है। हालांकि दो अन्य प्रत्याशी बुशरा मलिक और शिवांगी गंगवार भी चुनाव मैदान में है।
आपको बता दे जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछले बीस वर्षो से गंगवार परिवार के पास है, ईश्वरी प्रसाद गंगवार की पत्नी सुशीला गंगवार 2003 से 2008 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रही है। 2008 से 20013 तक ईश्वरी प्रसाद गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है। 2013 से 20019 तक और 2019 से 2024 तक रेनू गंगवार बखूबी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी है। उनके पास 6 माह प्रशासक का चार्ज भी रहा है।

रेनू गंगवार का कहना है मुझे क्षेत्र के लोगो का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, मैने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। मेरे परिवार ने भी विकास को ही सर्वोपरि माना है। बीस साल तक परिवार द्वारा क्षेत्र की सेवा करने का फल मुझे अच्छा ही मिलेगा ऐसी मुझे आशा है।
उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वो मेरी विकासीय छवि को देख कर मुझे पुनः सेवा का अवसर दे। जिससे मैं पहले से ज़्यादा आपके कार्यो को कर सकू। उन्होंने कहा मुझे सभी समाज का मत और आशीर्वाद मिलेगा।
रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार जिन्होंने इस चुनाव की बागडोर संभल रखी है, उनका कहना है कि हमे मिल रहे अपार समर्थन से से विपक्षी अनर्गल आरोप लगा रहे है। उनके पास कोई विकास का वीज़न नहीं है। वो आरोपों से हमारे विकास के कार्यो को नहीं छुपा सकते। जनता सबके वारे में जानती है। हम इस चुनाव में सिर्फ विकास का अजेंडा लेकर चुनाव मैदान में है। सबका आशीर्वाद हमे मिल रहा है।
भंगा सीट पर लगभग 24 हज़ार मतदाता है, इसमें मुस्लिम, गंगवार, व अन्य जातियों के मतदाता है। इन वोटरों को रिझाने की कोशिश हो रही है। इसमें महिलाओ की संख्या भी काफी है।

























