


रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित इंदिरा चौक का नाम त्रिशूल चौक करने और चौराहे पर त्रिशूल स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने के बाद मेयर विकास शर्मा द्वारा कल इंदिरा चौक पर प्रस्तावित ‘त्रिशूल चौक’ की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।
इसको लेकर कॉंग्रेसियो ने आज पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता मोहन खेड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उप नगर आयुक्त को सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व० इन्द्रा गांधी के नाम पर रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड में नैनीताल दिल्ली रोड पर स्थित मुख्य चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्द्रा गांधी जी के योगदान के समर्पण मे “इन्द्रा चौराहा” रख गया था, तथा इन्द्रा जी प्रर्तिमा भी स्थापित की गई थी, जो कि वर्षों से स्थित है तथा रूद्रपुर शहर का गौरव भी है, इसी चौराहे के नाम पर रूद्रपुर को पहचान मिली है।

ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर श्रीमती इन्द्रा गांधी जी की प्रतिमा को चौराहे से हटाकर गांधी पार्क के एक कोने में स्थापति कर दिया और शहीदो का अपमान करते हुए, पास में ही एक सुलभ शौचालय का निर्माण करा दिया गया है।
आगे ज्ञापन में कहा गया है कि अब स्थानीय प्रशासन द्वारा पुनः पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी का अपमान करते हुए, इन्द्रा चौराहे का नाम बदला जा रहा है, जिससे लाखो देश भक्तो की भावनाओ को ठेस पहुंच रही है.ये हमारे दिलो पर एक घात भी है।
ज्ञापन में मुख्यमत्री से अनुरोध किया है कि इन्द्रा चौराहे का नाम परिवर्तन न किया जाये और पूर्व की भांति श्रीमती इन्द्रा गांधी जी की प्रतिमा की स्थापित की जाये।
कांग्रेस के इस विरोध के बाद भाजपा की इस घोषणा पर विवाद खाद अहो गया है। दोनों ही दलों में इस मुद्दे पर राजनीतिक सियासत गरमा सकती है।



















