

– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – जिला देवभूमि व्यापार मंडल की नगर इकाई के मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा सभी व्यापारियों से सदस्यता अभियान चला रखा है। इसके अंतर्गत अब संघठन सदस्य बने व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र जारी कर रहा है।
यह जानकारी देते हुए देवभूमि व्यापार मंडल के महामंत्री नितिन फुटेला और अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि नगर में व्यापार करने वाले सभी व्यापारियों को सदस्य बनाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है। इसमें विभिन्न व्यापार मंडल के प्रकोष्ठो को भी जोड़ा जा रहा है। जिससे इसका विकास हो सके। इसके साथ ही सदस्यता अभियान समापत होने के बाद इसका विधिवत जुझारू व्यापारियों को जोड़ कर विस्तार भी किया जायेगा।

देवभूमि व्यापार मंडल के महामंत्री नितिन फुटेला और अध्यक्ष विजय अरोरा का कहना है कि वो व्यापारी हितो को सर्वोपरि मानेंगे और उसके लिये सदैव खड़े रहेंगे। साथ ही व्यापारियों से सुझाव लेकर आये व्यापारियों के हितो के लिये नीति भी बनायेंगे।

देवभूमि व्यपार मंडल नगर इकाई द्वारा अब सदस्य बने व्यापारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे है। इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह, संजीव खन्ना, राजा सुखीजा, अशोक कटारिया, परमजीत सिंह, रामस्वरूप, सन्नी सिडाना, अवधेश राठौर, श्रवण कुमार मुंजाल, महेंद्र प्रताप छाबडा, बालमुकुंद अरोरा, राजेश मिगलानी, हाजी आफताब, विश्वनाथ अरोरा आदि व्यापारी मौजूद थे।























