

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – उत्तराखंड के प्रवेश द्वार और औधोगिक राजधानी कहे जाने वाले राजा रूद्र के नाम से नामकरण हुए रुद्रपुर के चौराहो की तस्वीर अब बदलने वाली है। यहां से गुजरने वाले पर्यटकों को अब इंद्रा चौक पर महादेव का ‘त्रिशूल’ और डीडी चौक पर भगवान् शिव के ‘डमरू’ नज़र आने वाले है।
विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2023 में एक मांग पत्र देकर की थी, इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर लिया है। जिससे दो मुख्य चोराहो की कायाकल्प होगी।
इस सम्बन्ध में विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर सिटी क्लब मे पत्रकार वार्ता में बताया कि ”उन्होंने वर्ष 2023 में एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। इस सम्बन्ध में उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात करके अपने प्रस्ताव का स्मरण कराया। प्रस्ताव में इंद्रा चौक पर महादेव के त्रिशूल की स्थापना कर त्रिशूल चौक और डीडी चौक पर भगवान शिव के डमरू की स्थापना कर डमरू चौक बनाने के लिए दिया था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।”
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”रुद्रपुरवासियो को इससे बड़ी ख़ुशी और क्या होगी जब भगवान महादेव की गूंज रुद्रपुर के दोनों चौराहो पर नजर आयेगी। इस क्षेत्र से प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु हरिद्वार कावड़ हेतु जाते है, ज़ब वह इन डमरू चौक ओर त्रिशूल चौक से होकर गुजरेगे तो उनको भक्तिमय वातावरण देखते ही नजर आयेगा।”

उन्होंने बताया कि ‘डमरू’ ओर ‘त्रिशूल’ की स्थापना हेतु टेक्निकल टीम द्वारा सर्वें किया जायेगा। जिसमे आमजन से सुझाव भी लिये जायेंगे, जिससे दोनों चौक भव्य और दिव्य नज़र आये। इसकी भव्यता कुमाऊं के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में आने जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण और गौरव का केंद्र बने।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंद्रा चौक से डीडी चौक तक का आठ लाईन चौडीकरण कार्य टेंडर प्रकिया मे है। चौड़ी सड़क पर दोनों चौक रंगीन रौशनी से एक अलग ही नज़ारा प्रस्तुत करेंगे।,
इसके साथ ही विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘उन्होंने वर्ष 2023 में इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण के कार्य का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया था। इस प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद शासनादेश हो गया है। प्रथम चरण में इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। इसका टेंडर हो चुका है।’
विधायक शिव अरोरा ने इन विकासीय कार्यो के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आभार व्यक्त किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला महामंत्री अमित नारंग, वेद ठुकराल, तरुण दत्ता, राजकुमार साह, मोहन तिवारी, विराट आर्य, राधे, जीतेन्द्र संधू, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद थे।






















