

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – भाजपा की अल्पसंख्यक महिला संघठन से जुडी वरिष्ठ भाजपा नेत्री को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की नामित सदस्या मनोनीत किया है। साथ ही वो आयोग के उपाध्यक्ष की नियमित नियुक्ति होने तक उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगी।

फरज़ाना बेगम ने देहरादून पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनका आभार भी जताया है। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ अन्य लोगो ने भी बधाई दी है।

Adesh





















