

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चंदोला होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में योग दिवस मनाया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगो ने भागीदारी की। कॉलेज में महिला स्टेट लेवल में प्रथम स्थान प्राप्त योगाचार्य व स्पोर्ट्स विजेता ज्योति कुमारी द्वारा योग करवाया गया।
कॉलेज के डा के सी चनौदौला ने कहा कि योग से शरीर की काफी बीमारिया दूर होती है, और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी से अपील की है कि प्रत्येक दिन योगा करे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चंदोला कॉलेज द्वारा हर हफ्ते मेट्रोपोलिस सोसाइटी में योग करवाने के लिए घोषणा भी की गई।





















