

रुद्रपुर – देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किच्छा की कार्यकारी नगर कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने अध्यक्ष पद पर विजय अरोरा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर जगरूप सिंह गोल्डी महामंत्री पद पर नितिन फुटेला, कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर अग्रवाल के नाम का एलान किया। रुद्रपुर मेयर व देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

शनिवार शाम जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किच्छा की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा नई कार्यकारिणी किच्छा में व्यापक सदस्यता अभियान चला कर व्यापारियों को जोड़ने का काम करेगा। सदस्यता अभियान के पूर्ण होने पर विधिवत रूप से चुनाव के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा नई कार्यकारिणी किच्छा के व्यापारियों की आवाज बनेगी। संगठन से जुड़ने वाले व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी से किच्छा के व्यापारियों को जोड़ने के लिए मुहिम चलाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद ठुकराल, जिला महामंत्री महेश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह हरजी, जिला कोषाध्यक्ष तारा चंद्र अग्रवाल, मुकेश गुप्ता उपस्थित थे।






















