

किच्छा – विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा आज लालपुर गुरुदारा नानकसर ठाठ में शव रखने हेतु फ्रीजर बाबा सुखचैन सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौपा गया, बेहड़ ने लालपुर नानकसर ठाठ में माथा टेक अरदास करके सबकी कुशल की कामना की।
विधायक बेहड़ ने कहा कि लालपुर क्षेत्र में शव रखने के लिए कोई फ्रीजर उपलब्ध नहीं था तथा उनको इस बात का संज्ञान कराया गया। जिसपर सार्वजानिक इस्तेमाल के लिए यहाँ फ्रीजर रखवाया जा रहा है। पहले यहाँ के लोगों को रुद्र्पुर और किच्छा से फ्रीजर मंगवाना पड़ता था। लेकिन इस फ्रीजर के बाद यहाँ आसपास के ग्राम जैसे रामेश्वरपुर, महाराजपुर ,खमरिया, नारायणपुर, मेहराया, प्रतापपुर, कनकपुर, मलसी, शिमला आदि क्षेत्रों पर अब लालपुर गुरुद्वारा साहिब से फ्रीजर उपलब्ध हो जाया करेगा.एक बड़ी आबादी का केंद्र लालपुर है। इसी कारण यहाँ फ्रीज़र रखवाया गया है जिसकी रखरखाव गुरुद्वारा कमेटी नानकसर ठाठ द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही सैंजनी गुरुद्वारा साहिब में लोगो के ठन्डे पानी पीने के लिए वाटर कूलर भी लगवाया गया है |
विधायक बेहड़ ने 34 लाख के 6 कार्यों का किया लोकार्पण
क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने 34.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित कराएँ गए 6 कार्यों के लोकार्पण किये. इसके तहत जिला योजना के तहत ग्राम पक्की खमरिया में अमन पारुथी जी के घर तक 200 मीटर सी०सी० सड़क लागत 19.50 लाख,तथा विधायक निधि से निर्मित ग्राम सैजनी में सी० सी० सडक का निर्माण कार्य लागत -4.25 लाख, ग्राम पक्की खमरिया में वीरपाल के घर तक सी०सी० सड़क लागत- 4.96 लाख, ग्राम महराया में बाबू के घर से अखलाख के घर तक सी०सी० कार्य लागत-2.41 लाख, ग्राम सैंजनी के गुरुद्वारा साहिब में पानी के वाटर कूलर की स्थापना का कार्य 1.65 लाख, इन समस्त कार्यो के उद्घाटन के उद्घाटन विधायक बेहड़ ने समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किये. सभी ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया।
सैजनी ग्रामवासियों ने ढोल नगाडो से विधायक बेहड़ का स्वागत किया,पक्की कमरिया वासियों ने तलवार भेंट की व बाबा सुखचैन सिंह जी ने सरोपा भेंट किया क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य पूर्ण कराने हेतु आभार जताया |
इस दौरान किच्छा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,बाबा सुखचैन सिंह, दर्शन कोली, अरुण शुक्ला, दलजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ,ग्राम प्रधान रिंकी कौर,हरविंदर सिंह,शरीफ अहमद, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिन्धी, सुनीता कश्यप, देवेन्द्र विर्क, आदि लोग उपस्थित थे|






















