

रुद्रपुर – सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी (SEWS) की वार्षिक आम बैठक आज रैडिसन होटल, रुद्रपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ऊधम सिंह नगर के एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी मनीष जी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में मनीष बिष्ट, कारखानों के सहायक निदेशक अमन चंद्रन और अमित थापलियाल, सिडकुल से राजेश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन उत्तम सिंह जंतवाल और सुश्री ललिता जोशी ने किया। सचिव गजेन्द्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। Sews के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।

अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा ने अपने संबोधन में sews के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , कर्मचारी राज्य बीमा से संबंधित कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट के द्वारा सिडकुल क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की तथा उद्योगों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।
वरिष्ठ एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उद्योगों को यह आश्वासन दिया गया की जिला प्रशासन और राज्य सरकार उद्योगों को सहयोग और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वीगार्ड के कर्मचारियों द्वारा सुश्री तान्या के निर्देशन में गणेश वंदना प्रस्तुत की गई । मनीष बिष्ट द्वारा sews के प्रयासों को सराहा और सिडकुल द्वारा लंबित विषयों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया, किंतु उन्होंने उद्योगों से विधियों का अनुपालन तथा प्रदूषण के प्रति संवेदनशीलता के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। आर एम सिडकुल और उप जिलाधिकारी श्री मनीष बिष्ट ने उद्योगों को अपना सहयोग निरंतर देने के साथ साथ उद्योगों को भी नियमों और तय मानकों के अनुरूप कार्य करने की इच्छा जाहिर की।
बैठक में उद्यमियों और अतिथियों ने अपने विचार साझा किए, पिछले कुछ समय में सिडकुल में हुए सौंदर्यकरण की सभी ने सराहना की। उद्योगों द्वारा यह भी इच्छा प्रकट की गई की सिडकुल के मुख्य प्रवेश को बेहतर और आकर्षक बनाया जाय तो बहुत अच्छा होगा और हमारा सिडकुल औद्योगिक पार्क पंतनगर राज्य और देश में चर्चा का केंद्र बनेगा। सभी ने सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी (SEWS) के कार्यों की सराहना की।
बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे, जिनमें अनूप सिंह, रवि शरण, अरुण टोंक, दीपक सोनी, एल एम जोशी, अजय तिवारी, आर के माहेश्वरी , तेज राम बघेल, विकास पाण्डेय, संतोष रेखोड़े, आदि प्रमुख थे।






















