

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड का औद्योगिक शहर रुद्रपुर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है, जहां 18 जून से 20 जून 2025 तक Hotel Ark, रामपुर रोड, रुद्रपुर में आयोजित होगा इंडस्टेक्सपो 2025 का 31 वां संस्करण। इस तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में 150 से अधिक स्टॉल होंगे और 4500 से भी ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, औद्योगिक यंत्रों एवं सहायक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
आर्क होटल एंड रिज़ॉर्ट्स, में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय इंडस्टेक मशीन टूल्स और ऑटोमेशन एक्सपो 2025 का उद्घाटन दिनांक 18 जून को विधायक शिव अरोरा (रुद्रपुर) के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कई उद्योगपति, व्यापारिक प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इस एक्सपो में विभिन्न उद्योगों के लिए उन्नत तकनीकी समाधानों की पेशकश की जा रही है, जिससे उद्योग की स्थिरता और उन्नति में सहायक साबित होगा।

यह तीन दिवसीय उत्सवपूर्ण आयोजन 18, 19 और 20 जून तक चलेगा, जिसमें उद्योग से जुड़े व्यापारी, पेशेवर, अनुसंधानकर्ता और तकनीशियन्स शामिल होंगे। इस एक्सपो में मशीन टूल्स, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, और नवाचारी तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन होगा। उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने इस अवसर को बड़े ही उत्साह से स्वागत किया है, जो उन्हें उनके व्यापार को बढ़ाने और नई तकनीकी उपायों को अपनाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा।
इस बार प्रदर्शनी में संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 150 ओद्योगिक इकाईया अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी, जिनमे से हाई स्पीड लेज़र कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलर्जी के साथ साथ उद्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कण्ट्रोल पैनल, तार, एलईडी लाइट प्रमुख है।

प्रदर्शनी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तमाम लोगो को धातुनिर्मान से सम्बंधित अपना ज्ञान साझा करने और कारोबारी लेन-देन के लिए एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराएगी। यह एक्सपो एक बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी है, जिसमें देश भर से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 20 जून तक चलने वाले इस एक्सपो में सूई से लेकर रोबोटिक मशीनों तक के उत्पादों को शामिल किया गया है, जिन्हें उद्यमी अपने उद्योगों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रदर्शनी से पता चलेगा कि यहां के उद्द्योग किस तरह के उत्पाद बना रहे हैं। इससे अपना खुद का उद्योग शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में चल रहे उद्द्योगों को जानने व समझने का मौका मिलता है। यहां पर कई तरह के ओद्योगिक उत्पाद एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के उत्पाद का चुनाव करने में कोई दिक्कत नहीं होगी
प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों के अनेको उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। रुद्रपुर गत वर्षों से उत्तराखंड का एक बहुत बड़ा उद्द्योगिक केंद्र रहा है। जिसमे अनेको छोटे बड़े उद्योग उपस्थित है। जिनके द्वारा अनेको उत्पाद निर्मित होते है, परन्तु यहाँ बनने वाली मशीनों व् उपकरणों की जानकारी सभी को नहीं होती जिस कारण शहर की अधिकतर इंडस्ट्रीज दुसरे शहर से इन्हें मंगाते है इस एक्सपो के माद्यम उद्यमी को मशीने व् उपकरण उन्हें शहर से ही आसानी से उपलब्ध हो रहे है।
इस भव्य आयोजन का संचालन देश की अग्रणी प्रदर्शनी कंपनी द्रोणाचार्य इवेंट्स के दीपक चौधरी, कुलदीप सिंह कुंतल, शकील खान द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो पूरे भारत में IndusTech Expo ब्रांड के तहत 30 से अधिक सफल प्रदर्शनी आयोजित कर चुका है। कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी संस्थाएं कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, फार्मासुटीकल एसोसिएशन है। द्रोणाचार्य इवेंट्स भारत की अग्रणी B2B औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजन कंपनी है, जो IndusTech Expo ब्रांड के अंतर्गत फरीदाबाद, भिवाड़ी, रुद्रपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में सफल आयोजन कर चुकी है। यह कंपनी उद्योगों को तकनीक से जोड़ने और व्यापार को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अथिथि अशोक बंसल अध्यक्ष, कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्रीकर सिन्हा अध्यक्ष, सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी,दुर्गेश जन. सेक्रेटरी एस.एस.आई.डब्लू.ऐ, , आर.के. बत्रा. आर्क होटल, राजेंदर तुलसीयान, अजय तिवारी – सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी, रमेश मिड्ढा – कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, विकास पाण्डेय, उपाध्यक्ष सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी, आर.सी. बिंजोला, अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मलय त्रिपाठी – हिमालयन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, आशुतोष शर्मा, डायरेक्टर – हार्मोनी सर्विसेज, अनूप सिंह के.जी.सी.सी.आई, गजेंदर सिंह , संजीव तोमर आदि मौजूद रहेंगे।






















