

– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा किच्छा में लगभग 2 करोड़ 67 लाख की लागत से राज्य योजना के तहत निर्मित करायी गयी 5 बड़ी सड़कों के लोकार्पण व शिलान्यास फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया।
इस मौके पर विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास कराया जा रहा है | यह विकास कार्य विधायक निधि के साथ ही अन्य योजनाओं के अंतर्गत कराएँ जा रहे है | नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हर जन समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराकर वो विकास करा रहे है।
उन्होंने कहा कि वो हर छोटी बड़ी समस्या को हल कराने का प्रयास करते है। जो योजनाये शासन के पास लंबित थी उनको भी स्वीकृत कराने का प्रयास कर है। जिन सड़कों पर कार्य नहीं हो पाया था। उन्हें भी अपनी विकास योजनाओ में शामिल करके बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया व सड़कों का निर्माण कराये जाने हेतु आभार जताया |
इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, यामीन अंसारी, विनोद पन्त, गुलशन सिन्धी, एन यू खान, रजत गंगवार,गुलाम मुस्तफा,आदि लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे|






















