

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायक तिलक राज बेहड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास पर स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
राजीव गांधी के योगदान को याद किया
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शिता के कारण ही देश कम्प्यूटर युग में प्रवेश कर सका और 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने आधुनिकीकरण और खुशहाली के नए युग में प्रवेश किया।

स्वर्गीय राजीव गांधी
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ”स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संविधान संशोधन के जरिए पंचायतों और नगर पालिकाओं को पर्याप्त शक्तियां और वित्तीय संस्थान प्रदान करने का फैसला लिया।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि राजीव गांधी सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और देश के प्रति उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
आपको बता दे भारत के प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की आज ही के दिन 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई थी। उन्होंने नये और आधुनिक भारत की कल्पना की थी और उनके कार्यकाल में देश प्रगति के पथ पर चल रहा था। उनकी मृत्यु से देश को बहुत बढ़ा झटका लगा था। आज कांग्रेस के साथ सभी राजनीतिक दलो ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि के कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, किन्नू शुक्ला, ओम प्रकाश दुआ, सुनील ठाकुर, गुलशन सिन्धी, लियाकत अंसारी, श्रीमती सुनीता कश्यप, कैलाश जोशी, एन यू खान, जगरूप सिंह गोल्डी, मोहम्मद आरिफ, जीवन जोशी, मुर्तजा अंसारी, रणजीत कुमार, धर्मेन्द्र सिन्धी, गौरव बेहड़ आदि लोग मौजूद थे।






















