

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने विकास कार्यों मे तेजी लाते हुऐ रुद्रपुर विधानसभा के गांव शिवपुर मे विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख की लगत से बने सामुदायिक भवन व टिन शेड के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा के शिवपुर पहुँचने पर ग्रामवासियो ने फूलमालाओ से स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने कहा कि चुनाव के समय शिवपुर के निवासियों ने टिन शेड व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की थी। जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उनकी कार्यशैली सदैव विकास कार्यों की रही है,वो विकास कार्यो के लिये अपने वादों को निभाते है। लेकिन राजनीती में अकसर लोग घोषणाएं तो करते है, किन्तु वो उनके भाषण तक ही सीमित रह जाते है। मानिने इस घारणा को बदलने का काम किया है। जो वादा करूंगा उसे पूरा भी करूंगा।

विधायक ने कहा क्षेत्र में विधायक निधि के अतिरिक्त अन्य विकास कार्य भी गतिमान हो रहे है। जल्द ही उसका लाभ जनता को मिलने वाला है, आज शिवपुर मे जो टिन शेड व भवन निर्माण हुआ है। उससे यहाँ पर होने वाले धार्मिक व अन्य आयोजन हो सकेगे।
आपको बता दे अपने ‘लोकार्पण कार्यक्रम’ मे समय से पहुंचने के लिये विधायक शिव अरोरा ई रिक्शा से लोकार्पण स्थल पर पहुंचे थे। बागवाला के पास चल रहे रिंग रोड के निर्माण के कारण वनवे ट्रैफिक की वजह से भारी जाम लगा था। विधायक को ई रिक्शा में देखकर ग्रामीण अचरज में पढ़ गये थे। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





















