
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सीबीएसई 10वीं, 12वीं के 13 मई परिणाम घोषित होने के बाद से रुद्रपुर के बच्चों ने उत्तराखंड ही नही देश मे भी अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है, ऐसे छात्र छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने उनके घर जाकर शुभकामनाये दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आपको बता दे 12वी आरएन की छात्रा कृतिका मदान पुत्री अनिल मदान निवासी सिविल लाइन जिसने 99.4 % अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मे टॉपर के साथ देश मे दूसरा स्थान प्राप्त कर रुद्रपुर का नाम रोशन किया है। विधायक शिव अरोरा ने कृतिका मदान के आवास पर जाकर होनहार बच्ची को शुभकामनायें दी। उसको अंगवस्त्र भेट किये और मिठाई खिलाकर उसकी अभूतपूर्व सफलता पर हौसला अफजाई भी की।

यही नहीं, विधायक शिव अरोरा ने कृतिका मदान की मोबाइल पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करवाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृतिका मदान को इस सफलता पर अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि ”बेटा अभी तुम्हे बहुत आगे जाना है, पूरे राज्य का स्पोर्ट और आशीर्वाद आपको साथ है। अभी काफी उचाईयो तक जाकर इससे से बड़ा नाम रोशन करना है। कामयाबी वाले कभी रुकते नहीं है,थकते नहीं है ।”
कृतिका मदान से बात करने पर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया कि उन्होंने अपने व्यस्तम कार्यक्रम से समय निकाल के बच्ची का हौसला अफ़ज़ाई की।
इसके साथ ही विधायक शिव अरोरा ने सीबीएसई 10वी परीक्षा में ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह पुत्र पीयूष कुमार कस्तूरी वाटिका निवासी छात्र के आवास पर जाकर मुलाक़ात की। इस छात्र ने उत्तराखंड स्टेट मे 99.8% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह छात्र आगे जाकर देश का वैज्ञानिक बनना चाहता है। इस प्रतिभाशाली छात्र को विधायक ने बधाई और आशीर्वाद दिया। उनके परिवार को भी शुभकामनाये दी।
इस दौरान विधायक के साथ सुशील गाबा, मनोज मदान, गुरमीत सिंह, मनोज छाबड़ा, राजेश पप्पल, रोहित मदान, रोहित मदान, मन्नी गुम्बर, राज मदान, निर्मला मदान, सुमन मदान, ज्योति मदान, शिवांश छाबड़ा, सीमा मदान, राजेश जग्गा, नितेश गुप्ता, नरेश उप्रेती आदि लोग मौजूद थे।






















