
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर मे स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय कि कक्षा प्रारम्भ करने हेतु रामपुर रोड पर ट्रेनिंग सेंटर के समीप समाज कल्याण कि एक बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया, जहाँ रुद्रपुर मे स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को अस्थाई रूप से सुचारु करने हेतु अधिकारियो के साथ मौका मुआयना किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सांसद अजय भट्ट के विशेष सहयोग से केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ है। जो आदित्य नाथ झा इंटर कॉलेज की 5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है, जिसकी जमीन हस्तांतरण की प्रकिया चल रही है। ऐसे मे केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का एक तकनिकी पहलू है कि यह शुरुआत मे अस्थाई रूप से प्रारम्भ किया जाना है। जिसके चलते समाज कल्याण की बिल्डिंग का मौका मुआयना किया गया है। जिसमे जिलाधिकारी के निर्देश पर ओ.सी गौरव पांडेय शिक्षा विभाग, समाज कल्याण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है।

विधायक ने कहा बिल्डिंग का टेक्निकल रूप से सर्वें करवाया जाना है, सब ठीक रहा तो हमारा प्रयास रहेगा 2025 से अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ कर दिया जाये यदि किसी कारण वश नही हो पाता तो इस वर्ष फिर सारी प्रकिया पूर्ण हो जाये। जिससे 2026 मे हर हाल मे केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ किया जा सके।
विधायक ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय शुरू करने हेतु 16 कमरों की आवश्यकता है ओर जब तक एन झा कॉलेज की भूमि पर केंद्रीय विद्यालय विद्यालय बनकर तैयार नही हो जाता तब तक अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग मे ही चलेगा।
विधायक शिव आरोरा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित होगा ओर यहां के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलेगी जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। वो आगे किसी भी क्षेत्र में जाकर उच्च पदों को विराजमान होंगे।
आपको बता दे कि विधायक शिव अरोरा के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग उक्त बिल्डिंग का जल्द टेक्निकल भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट सौपेगा, जिसके बाद प्रकिया को आगे बढ़ाया जायेगा।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर(ओसी) गौरव पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, हिमांशु शुक्ला, गुलाब सिरोही, किरन विर्क, महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, डंम्पी चोपडा, विष्णु सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






















