
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर सितारगंज – बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या ने सितारगंज के बबलू सागर के लिखे गीत ‘साँसे’ को अपनी मधुर आवाज़ दी है। यह नया सांग आगामी 14 मई को रिलीज़ होगा। आज इस गाने का पोस्टर और टीज़र कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लॉन्च किया।
इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा ने कहा कि ”यह गर्व और ख़ुशी का पल है कि उत्तराखंड के सितारगंज के रहने वाले बबलू सागर के लिखे गीत को बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या ने गाया है। हम सब को मिलकर ऐसी प्रतिभाओ को सम्मान देना चाहिए। जिससे नई प्रतिभाओ को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।”

उन्होंने शुभकामनाये देते हुए कहा कि उम्मीद है यह गीत रिलीज़ होने के बाद हिट होगा और नये आयाम देगा। बहुगुणा ने कहा कि ”उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई फिल्म नीति लाकर ऐसी प्रतिभाओ को एक प्लेटफार्म दिया है। राज्य खूबसूरत लोकेशन की वजह से बॉलीवुड के बढे फिल्मकार भी अपनी फिल्मो और वेब सीरीज़ की शूटिंग कर रहे है ,जिससे यहां की प्रतिभाओ को भी काम करने का मौका मिल रहा है। बबलू सागर का ‘सांसे’ गीत ज़रूर लोगो की जुबां पर होगा।”

गीतकार बबलू सागर ने इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब आपके प्यार, आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। मुझ से जैसे छोटे से गीतकार को बॉलीवुड के सिंगर शाहिद माल्या ने अपनी आवाज़ दी है, यह मेरे लिए फक्र की बात है। उन्होंने शाहिद माल्या का भी आभार जताया है कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के मुझ जैसे छोटे से गीतकार को सम्मान दिया।

‘साँसे’ गीत को हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब मलिक ने भी सराहा है और कहा है कि जब ‘साँसे’ सांग का टीज़र इतना बेहतरीन है तो पूरा सांग भी काफी सुन्दर होगा। उन्होंने गीतकार बबलू सागर को बधाई देते हुए कहा कि उनके भीतर प्रतिभा है जिसके दम पर वो बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना रहे है।
‘साँसे’ गीत पीएल रिकॉर्ड के बैनर तले बनाया गया है इस गीत में मुख्य भूमिका में खुद शाहिद माल्या और ऋषिता मित्रा है। इस गाने की शूटिंग लखनऊ और मुंबई की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। गीत के प्रोड्यूसर नैन्सी सोनी और वीर यादव है। गीत को बबलू सागर ने लिखा है, जबकि संगीत एमडी इरफ़ान अली ने दिया है। गाने का निर्देशन धुव्र वर्मा ने किया है। पोस्टर को डिज़ाइन किया है टीम बाबा मूवी ने। इस गाने के खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद किया है लवी दीक्षित ने यह गाने डीओपी है। यह गाना बहुत जल्द ही यू ट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगामी 14 मई को रिलीज़ होगा।
इस अवसर पर फिल्मकार और डायरेक्टर नाहिद खान, रवि रस्तोगी, उपकार सिंह बल, रणजीत सिंह, डॉ. अशोक सितारगंज चेयरमैन सुखदेव सिंह, आदेश ठाकुर, रेशम सिंह, आकाश मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।























