
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के तीस लोगो को चैक वितरित किये। यह विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों के लोगो के थे। इनमे से अधिकतर कन्या विवाह हेतु, आर्थिक रूप से कमज़ोर और बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता मंजूर होने के बाद मिले थे।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा हर जरूरतमंद की मदद हेतु वो सदैव तत्पर रहते है। मेरा प्रयास रहता है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से हर गरीब को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उसे आर्थिक सहायता मिले। जिससे वो अपना कार्य कर सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार गरीबो के हितो को ध्यान मे रखते हुऐ कार्य कर रही है, इसके परिणामस्वरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। यह सरकार गरीबो की हितेषी है उनका पूरा ध्यान रख रही है।
इस दौरान राजकुमार साह, जगदीश तनेजा, किरन विर्क, राधेश शर्मा, एमपी मौर्य, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, गोविन्द राय, जीतेन्द्र संधू, डंम्पी चौपड़ा, मयंक कक्कड़, मोर सिंह आदि लोग मौजूद थे।






















