
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – पहलगाम आतंकी घटना मे मारे गये निर्दोष नागरिकों मृत्यु से पूरा देश भारी रोष मे था, विधायक शिव अरोरा ने बयान जारी करते हुऐ कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा था आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान जहाँ आतंक की फैक्ट्री चलती है उनको मिट्टी मे मिलाने की बात कही थी।
तो वही देर रात देश की सेना से सयुक्त ऑपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत जिस प्रकार से पाकिस्तान मे दहशतगर्ज़ आतंकी ट्रैनिंग अड्डों को ‘एयर स्टाइक’ करके नेस्तोनाबूद कर मिट्टी मे मिलाने का कार्य किया है। जिससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है, देश की सेना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है भारत घर मे घुस कर मारता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़संकल्प ओर सेना के पराक्रम को साधुवाद किया।
विधायक अरोरा ने कहा आतंकियों के 9 से अधिक आतंकी अड्डों को मिसाईल अटैक ने मिट्टी मे मिला दिया। यह पहलगाम में आतंकियों की निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या और बहनो के सिन्दूर उजाड़ने का बदला है। भारत सरकार ने इस हमले को ऑपरेशन सिन्दूर नाम इसीलिए दिया है। भारत के हमले से पाकिस्तान थार थार काँप रहा है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर गर्व है जिनके निर्देशन मे भारतीय सेना के इस निर्णायक कार्यवाही को सफल बनाया। हमको भारतीय सेना पर सदैव गर्व है, जिसने भारत के मान को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंक का अड्डा बन चुका था, उसको एयऱ स्टाइक कर मुँहतोड़ जवाब दिया गया है। इस कठोर कार्यवाही से बड़ी संख्या मे आतंकी मिट्टी मे मिल गये, भारत लगातार मजबूत हुआ है, जिसका मौजूदा उदाहरण यह भारतीय सेना द्वारा की गई निर्णायक कार्यवाही जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी अब भविष्य आतंकी भारत की तरफ आँख उठाने की ज़ुर्रत नहीं करेंगे।
विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में निकलेगी ‘शौर्य यात्रा’
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे 8 मई यानी कल विशाल शौर्य यात्रा निकाली जायेगी । भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान मे आतंकी अड्डों को तबाह कर ‘शौर्य पराक्रम’ कर देश को गौरवान्वित किया है। उसी को लेकर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा अम्बेडकर पार्क से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुऐ गल्ला मंडी पर समाप्त होगी। यह शौर्य यात्रा अम्बेडकर पार्क से शाम 4 बजे शुरू होंगी, जिसमे सामाजिक कार्यकर्त्ता व पार्टी के लोग बड़ी संख्या मे शामिल होंगे।






















