
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ के ‘जनता संवाद’ कार्यक्रम के तहत अपने आवास विकास स्थित कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के लोगो की समस्याये सुनी और उनका निदान कराया। कुछ समस्याओ को विभागीय अधिकारियों के पास कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया। ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में नगर के लोगों ने नाले और नालियों की सफाई न होने की समस्या से अवगत करवाया। नागरिको का कहना था कि जल्द ही बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, यदि समय रहते नाली नालो की सफाई नहीं कराई गई तो नगर में बरसाती पानी भर जायेगा।

विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासक/उपजिलाधिकारी को एक पत्र लिख कर बरसातों से पूर्व नगर के सभी नालो व नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराये जाने तथा शहर के अन्दर नहरों की सफाई, जहाँ-जहाँ पानी चोक है। इन सभी जगहों पर सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया ताकि बरसात में पानी चोक होकर लोगो के घरों में न जमा हो।
इसी सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग को भी विधायक बेहड़ ने पत्र लिख विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सभी नहरों की सफाई बरसातों से पूर्व कराये जाने हेतु निर्देशित किया ताकि बरसातों के समय क्षेत्रवासियों को पानी निकासी न होने के कारण होने से होने वाली समस्या से परेशान न होना पड़े।
आज के जान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी जवलंत समस्याओ से अवगत करवाया, पन्त कलौनी से वार्ड वासियों ने वार्ड में अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया।




















