
रुद्रपुर – गत रात्रि ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र के वार्ड न. 8 शिवनगर मे अनुसूचित मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मदन दिवाकर के आवास पर उसके यहाँ रह रहे किरायेदारों से झगड़े के बीच अराजक तत्वों द्वारा मदन दिवकर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल; हो गये।
घायल को जिला अस्पताल उपचार हेतु भर्ती करवाया गया लेकिन ज़ब उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए विधायक शिव अरोरा ने उनको गौतम हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया।

आज विधायक अरोरा ने गौतम हॉस्पिटल पहुंचकर मदन दिवाकर का हाल चाल जाना, ओर उसके परिजनों को हौसला रखने को कहा, साथ ही डॉक्टर से उनके उपचार की जानकारी ली, जिसमे बताया गया मरीज की हालत गंभीर है।
आरोप है कि उनपर एका एक 20 से 25 लोगो द्वारा बेरहमी से हमला किया गया था, जिससे उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला और वो गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस मामले में विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप के एसएचओ मोहन पाण्डेय को सख्ती से निर्देशित किया कि उन सभी अराजक तत्वों को पकड़ कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,डॉ सुनील गौतम,गिरीश राठौर, दीपक दिवाकर, दीपा, माया आदि लोग मौजूद थे।





















