

रुद्रपुर – पार्टी स्थापना दिवस के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमो के तहत विधायक शिव अरोरा ने ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ में विभिन्न बूथों पर चौपाल लगाकर लोगो की समस्या को सुना और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
इसके साथ ही विधायक ने योजनाओं से लाभान्वित हुऐ लाभार्थियों से भी मुलाक़ात की, शिव मंदिर मे सफाई अभियान चलाया, बूथ कमेटी की भी बैठक में पन्ना प्रमुखो को गठित करने के निर्देश दिये।
विधायक अरोरा ने कहा प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के हित को ध्यान मे रखते हुऐ निरंतर कार्य कर रही है। जिससे चलते गरीब को उसका हक मिल पा रहा है।
वार्ड ने भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झंडा लेकर पैदल यात्रा निकाली ओर लोगो से जान सम्पर्क किया।
इस दौरान मंडल सुनील ठुकराल, वेद ठुकराल, पार्षद पूजा मुंजाल, सचिन मुंजाल, देव मेनन, मनोज मदान, सुनीता मुंजाल, रेखा, स्वाति, शोभा, संदीप बाजवा, विक्की घई व अन्य लोग मौजूद रहे।





















