

किच्छा – विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से निर्मित कराये गए चार विकास कार्य जिनकी कुल लागत लगभग 18.11 लाख रुपए है का लोकर्पण किया। इसके तहत किच्छा वार्ड नंबर 10 में सौन्द्रियकरण कार्य लागत 3.20 लाख,वार्ड नंबर 15 रहीम कॉलोनी में सड़क का निर्माण लागत 8.91 लाख,वार्ड नंबर 19 मैडम के गोदाम वाली सड़क लागत 3.89 लाख,ग्राम दोपहरिया में मुकेस गुप्ता के घर से डाक्टर पूरन लला के क्लिनिक तक 50 मीटर सड़क का उद्घाटन लागत 2.11 लाख रुपए के कार्यो का उद्घाटन कॉंग्रेसजनो के साथ फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा की उनका पूरा प्रयास है कि वे किस प्रकार वे विकास कार्यों से आम जनमानस तक सुविधाएं प्रदान कर सके और सड़कों द्वारा उनके आवागमन को अधिक सुलभ हो सके तथा साथ ही साथ अपना क्षेत्र किस प्रकार उन्नति कर सके वे इसके लिए लगातार प्रयासरत है |
सिरौली कला में 65 मीटर सड़क का हुआ उद्घाटन
सिरौली कला के वार्ड नंबर 19 में 65 मीटर विधायक निधि से बनी सड़क का उद्घाटन विधायक तिलक राज बेहड द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा गया विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और विकास रुकने नहीं दिया जाएगा।
इससे पूर्व सभी वार्ड वासियों और ग्राम वासियों द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और आभार जताया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव एन यू खान पूर्व प्रधान शहीदुल रहमान ने अपने साथियों के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर तस्लीम राजा फरियाद शाह शरीफ सलमानी सेम फिरदौस सलमानी लतीफ अहमद हाजी मोहम्मद राशिद मुन्ना भाई नजर हुसैन मासूम अली बाबू सैफी नासिर खान नजाकत खान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राजेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश दुआ सुनीता कश्यप गुलशन सिंधी, धर्मेंद्र सिंधी, नजाकत खान, मोहम्मद आरिफ, एन यू खान, विनोद पन्त, ओम प्रकाश गंगवार, रजत गंगवार, दानिश मलिक, मिस्बाह उल कुरैशी,छोटेलाल कोली, भूरा हाजी, तस्लीम राजा, फ़रियाद शाह,फिरदोश सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे|





















