

रुद्रपुर – कांग्रेस के बरिष्ठ नेता खेड़ा निवासी आमिर हुसैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, इधर निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके आवास पर सैकडो लोग एकत्र हो गए। बाद में उन्हें सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया।

कोंग्रस नेता के निधन के मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान और कांग्रेस नेता विजय यादव, उमर अली सलमानी, रियाज अहमद, निसार अहमद, आदि कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं ने शॉल ओड़ाकर, और पार्टी का झंडा पार्थिव शरीर पर डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मीना शर्मा ने कहा की उन्होंने अपना बड़ा भाई खो दिया है, श्रीमती शर्मा ने कहा की आमिर हुसैन के निधन से मुझे और कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नही है।























