


किच्छा – सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा देश के महान प्रतापी वीर योद्धा राणा सांगा के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर क्षत्रीय सभा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद का पुतला दहन किया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति से सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राज्यसभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि महान योद्धा राणा सांगा देश के सबसे प्रतापी शासकों में से एक थे, जिन्होंने शरीर पर 80 घाव लगने के बाद भी वीरता के साथ मातृभूमि की रक्षा की। ऐसे प्रतापी योद्धा के लिए अमर्यादित टिप्पणी पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को विकृत मानसिकता का परिचायक है।
संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इससे क्षत्रीय महासभा सहित पूरे देश में आक्रोश है। सपा सांसद की राज्यसभा सदस्यता तत्काल समाप्त करते हुए दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। देश के महान वीर योद्धा के खिलाफ संसद में की गई अमर्यादित टिप्पणी को हिंदू क्षत्रीय समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान संजीव कुमार सिंह के अलावा धनंजय सिंह, नवीन कुमार सिंह, कुणाल सिंह, शशांक सिंह, मनोज बिष्ट, भूपेंद्र रावत, विवेक राय, विशाल चौहान, अखण्ड प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह व कार्की जी आदि उपस्थित थे।






















