

– नाहिद खानलालकुआँ – उनकी मधुर आवाज़ का जादू लगातार चल रहा है, वो गाते है तो सुनने वाले झूम उठते है। कुदरत ने उन्हें ऐसी आवाज़ दी है जिसे सुनकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्हें तो अंदाजा ही नहीं था कि उनकी अंदर छुपी यह प्रतिभा एक दिन उन्हें भजन गायक के रूप में देश में स्थापित कर देगी।

जी हाँ ! हम बात कर रहे है, नैनीताल जिले के लालकुआँ में रहने वाले भजन गायक शेखर जायसवाल की। जिनका नया भजन नवरात्र पर रिलीज़ हो रहा है। जिसका शीर्षक है ‘मैं बालक तू माता’ इस भजन के माध्यम से उन्होंने ‘माँ’ के अदभुत रूप, प्रेम, तप और तपस्या को उजागर करने की कोशिश की है। माँ का दर्जा अनमोल है, लेकिन आज के युग में समाज माँ को वो सम्मान नहीं दे रहा है। जिसकी वो हकदार है। इसी दर्द को शेखर जायसवाल ने भजन के माध्यम से उकेरा है।
————————————————————————————————————————————–
शेखर जायसवाल के नये रिलीज़ हो रहे भजन ”मैं बालक तू माता” में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, डायरेक्टर और अभिनेता नाहिद खान ने भी बृद्ध आश्रम के मैनेजर की भूमिका निभाई है। भजन में माँ के स्वरूप को उसके स्नेह और प्रेम को शब्दों में कहने की कोशिश की है।

————————————————————————————————————————————–
इस भजन को उन्होंने खुद ही लिखा है और गाया और कम्पोज़ भी किया है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से भजन मे ऐसा रस घोला है कि लगता है कि सारी सृष्टि उनके शब्दों पर मोहित हो गई है। इस भजन का म्यूज़िक सैफ अंसारी ने दिया है। जबकि डीओपी की भूमिका उनकी पत्नी सौम्या जायसवाल ने निभाई है।
आपको बता दे कि शेखर जायसवाल के खुद के अपने पाँच यू ट्यूब चैनल है, जिस पर उनके पचास लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर है। जिस पर उनके भजन आते रहते है। उनके भजन टी सीरीज़, ज़ी म्यूजिक सहित कई ओटीटी प्लेटफार्म पर आ चुके है। अभी तक वो दो सौ से ज़्यादा भजन गा चुके है। उनके भजनो के मुरीद अब उन्हें शो में बुलाते भी है। वो मुंबई,चेन्नई, दिल्ली, रांची, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में पचास से ज़्यादा शो कर चुके है।

‘इंडिया नज़र’ से बातचीत करते हुए शेखर जायसवाल बताते है कि वो बी कॉम. है और पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर है। उनकी शादी सौम्या जायसवाल से 2018 में हुई थी। उनका बिजनेस सही चल रहा था। अचानक लोक डाऊन लग गया। यही से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आ गया। उन्होंने इस खाली समय में भगवान् शिव पर एक भजन बनाया और उसे रिकॉर्ड करके यू ट्यूब में अपलोड कर दिया। उनका यह भजन वायरल हो गया। लोक डाऊन की वजह से उनके बाल काफी बड़े हो गए थे। जिन्होंने अब जटाओ का रूप ले लिया है।
उनके इस गायकी के नये सफर में उनकी पत्नी सौम्या जायसवाल मज़बूती से उनकी टीम का हिस्सा बन गई और वो ही कैमरा ही नहीं संभालती है बल्कि भजन की वीडियो की डायरेक्टर भी है। अब उत्तराखंड का यह युवा गायक शेखर देश के लाखो लोगो के प्यार से एक स्टार बन गया है। उसे अपनी गायकी और प्रतिभा पर कोई घमंड नहीं है। ईश्वरीय शक्तिया उनको आशीर्वाद दे रही है और उनकी भजन गायकी चमक गई है। जल्द ही वो अपनी इस प्रतिभा को और लोगो को सिखा कर इसका विस्तार करेंगे।

उनकी पत्नी सौम्या जायसवाल का कहना है कि ”मेरा जीवन धन्य हो गया है कि मेरे पति की आवाज़ के लोग दीवाने है। मुझे खुद पर गर्व होता है। मैं हमेशा उनके जीवन से जुड़ कर उनको आसमान की उचाईयो तक कामयाब देखना चाहती हूँ. मेरा जीवन उनके लिये समर्पित है।”
शेखर जायसवाल की बम लेहरी, रानी राज घराने की, मुझे नंदी बना ले, फकीरा, गोला पर्वत वाला, केदार नाथ जी आदि भजन करोडो लोगो द्वारा सुने और देखे गये है। लाखो में उनके प्रशंसक उनके नये भजन का इंतज़ार करते है। देखना होगा कि उनके नये भजन ”मैं बालक तू माता” को कितना प्यार और आर्शीवाद मिलता है।























