

– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने जनता संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याये सुनी और उनका निदान करवाया। अधिकतर समस्याये सड़क, पेंशन और आर्थिक सहायता प्रदान करवाने की रही जिस पर विधायक द्वारा गंभीरता से समाधान करवाया गया और कुछ समस्याओ को अधिकारियों को अग्रसारित किया।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकासीय कार्य किये जा रहे है। आने वाला समय किच्छा में विकास की दृष्टि से अधिकाँश योजनाओं को अंजाम तक पहुचाया जा रहा है विकास कार्य लगातार पूर्ण कराये जा रहे है। विधायक निधि के साथ अन्य योजनाओं के कार्य भी विधानसभा में तेजी से पूर्ण कराये गए है तथा पिछले तीन साल से उनका पूर्ण ध्यान किच्छा के विकास पर केन्द्रित है|
विधायक ने कहा कि विपक्षियो द्वारा उनके ऊपर गलत आरोप लगाये जा रहे है कि किच्छा में विकास कार्य नहीं हो रहे है ? जबकि क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्यो का लोकर्पण किया जा रहा है।

विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों से समय-समय पर बैठकें की जा रही है और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को विधानसभा की योजनाये शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है |
बेहड ने कहा राज्य में उनकी सरकार नहीं है, किन्तु फिर भी उनके लगातार प्रयासों से किच्छा में जिन क्षेत्रों की पूर्व में उपेक्षा की गयी थी वहां पर भी तेजी से विकास कार्यो को पूर्ण कराया जा रहा है|
आपको बता दे कि प्रत्येक सोमवार को विधायक द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। विधायक बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया | अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये|























