


रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के भाजपा के दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का कल भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मृदभाषी और सबको साथ लेकर चलने वाले कमल जिंदल अपने नाम के अनुरूप पार्टी के लिये समर्पित है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव में कमल खिलाया है। इस बार फिर से पार्टी हाई कमान ने उनको दूसरी बार जिले की कमान सौपी है।

कमल जिंदल का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर रुद्रपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ के साथ बैठक करके कल यानी 21 मार्च को होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कल साढ़े बारह बजे भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा मे भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का मंडल अध्यक्षों द्वारा स्वागत कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। सभी कार्यकर्त्ता कमल जिंदल के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे और इस कार्यक्रम को सफल बनाये।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कमल जिंदल पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ता है। उन्होंने सफलतापूर्वक जिले जिम्मेदारी निभाकर दूसरी बार जिले के अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। उनका सभी कार्यकर्त्ता के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव भी है। वो निस्वार्थ भाव से पार्टी और कार्यकर्ताओ के लिये समर्पित है। उनका ऐसा स्वागत किया जायेगा जिससे पार्टी की नीतियों और समर्पण से लोगो के भीतर पार्टी का जुड़ाव हो।
उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौपी गई है। इस स्वागत कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की है।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, तरुण दत्ता, किरन विर्क, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, एनडी शर्मा,पार्षद एमपी मौर्य,राजेंद्र राठौर, राधेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।






















