

रुद्रपुर – पत्निया कितनी बेवफा हो गई है कि अपने प्रेमी के लिये पति की ही हत्या करवा दे रही है। ऐसा ही ताज़ा मामला किच्छा क्षेत्र का सामने आया है जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मिलकर अपने पति की ह्त्या करवाकर उसका शव गेहू के खेत में छुपा दिया और बाद में खुद ही अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिये प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने छानबीन की तो इस मामले का खुलासा हुआ और पत्नी ही अपने पति की हत्या करवाने की मास्टरमाइंड निकली।
आप को बता दे बीती 17 मार्च को मल्ली देवरिया निवासी पारूल ने अपने पति हरीश के 15 मार्च रात्रि 9 बजे गुमशुदा होने के संबध मे एक प्रार्थना पत्र दिया था। उसी दिन समय करीब 3 बजे मल्ली देवरिया मे गेहूँ के खेत मे पीपल के पेड के पास एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त गुमशुदा हरीश के रूप मे हुई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।

इस मामले में 19 मार्च को हरीश के पिता वादी शंकर ने तहरीर दी जिसमें मो रईस पर हत्या का शक ज़ाहिर किया गया था। पुलिस ने FIR NO 85/25 धारा 103(1) BNS बनाम मौ० रईस आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के सुपुर्द हुई।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की और 19 मार्च को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता पारुल के घर पर दबिश दी गई तो घर के अंदर बने कमरे मे नामजद अभियुक्त मौ0 रईस उर्फ बाबू उम्र 38 वर्ष पुत्र अहमद हुसैन निवासी वार्ड नं0 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर और अभियुक्ता पारुल पत्नी स्व० हरीश निवासी वार्ड नं0 01 मल्ली देवरिया थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर मौजूद मिले।
इन दोनों को देखकर वादी शंकर व उसके भाई द्वारा पहचान कर बताया कि यह पारुल और बाबू है इन दोनो ने मेरे भाई को मारा है दोनो अभियुक्तों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया। अभियोग मे धारा 238,3 (1) BNS की बढ़ोतरी की गई। और अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 103(1)/238,3 (1) BNS से अवगत कराते हुये गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तगण मौ रईस उर्फ बाबू व पारुल उपरोक्त द्वारा दौराने पूछताछ में बताया कि हम दोनो आपस मे एक दूसरे से प्रेम करते है। जिसका हरीश विरोध करता था एंव पारूल द्वारा बताया गया कि हरीश आये दिन मेरे साथ मारपीट करता रहता था मै उससे छुटकारा चाहती थी। मैने रईस उर्फ बाबू के साथ मिलकर हरीश को मारने का प्लान बनाया था। बीती 15 मार्च को पारूल व रईस ने मिलकर कमरे मे रखे तकिये से पारुल ने हरीश के मुँह पर तकिया रखकर दबाया तथा रईस ने हरीश के हाथ पकड़े थे और जब हरीश ज्यादा छटपटाने लगा और उसने विरोध किया तो रईस ने अपने एक हाथ से उसका मुँह दबाया और दूसरे हाथ से उसके हाथ दबाये हुये थे हरीश की हत्या के बाद हरीश के शव को पारुल की मदद से रईस ने पीठ मे लादकर गेहूँ के खेतो के बीच से ले जाकर घर से करीब 60-70 मीटर दूर गेहूँ के खेतो के बीच पीपल के पेड़ के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तकिया भी बरामद किया है जिसके द्वारा हत्या की गयी थी।






















