

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ मे विधानसभा क्षेत्रों से आये आमजन की समस्याओ को सुना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता करके समस्याओ का निदान करवाया। काफी समस्याओ के निस्तारण के लिये सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया। जिससे लोगो को काफी राहत मिली है।
आपको बता दे आज विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर सुबह से ही लोगो की समस्या को सुनने के लिये बैठे थे, ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ मे मुख्यतः विद्युत विभाग, राशन कार्ड बनवाने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, सड़को और नाली इत्यादि की समस्याये थी।

विधायक शिव अरोरा ने सभी की समस्याओ को गंभीरता से सुना ओर उनका उचित निदान और समाधान करवाया। जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र से जुडी हर समस्याओ का पता चलता है जिससे उसका समाधान हो जाता है। विधायक ने कहा ‘जनसेवा सर्वोपरि है’ ऐसे मे ईमानदारी से जनता हेतु किये गये प्रयास सदैव सफल होते है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, राधेश शर्मा, किरन विर्क, वेद ठुकराल, दिलीप अधिकारी, निमित्त शर्मा, मयंक कक्कड़, प्रमोद शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।






















