


खटीमा – एक तरफ स्मार्ट प्री पेड मीटर को लेकर विरोध हो रहा है ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई मे स्मार्ट मीटर लगवा कर सन्देश देने की कोशिश की है कि यह मीटर आम जनता के लिये लाभप्रद है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लि० द्वारा भारत सरकार की महवाकांक्षी योजना आरडीएसएस के अंतर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरो में मीटर लगना है। यह योजना पूरे देश में चल रही है। कई राज्यों में लाखो स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। यूपीसीएल टीम ने सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्मार्ट मीटर के वारे में विस्तार से जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री को यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि किस प्रकार मीटर का ऑनलाईन डॉटा मोबाइल पर देखा जा सकता है। जिसमे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस आधुनिक तकनीक की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस स्मार्ट मीटर के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वो इसके लाभप्रद होने का प्रचार प्रसार जनता के बीच करे। जिससे उनके भीतर की भ्रांतिया दूर हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एoसीo विद्युत एस सी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।






















