


रुद्रपुर – रंगो के त्यौहार होली पर्व पर विधायक शिव अरोरा ने एलाइन्स कॉलोनी मे आयोजित किया, होली मिलन कार्यक्रम सुबह से ही लोगो का जमावड़ा नजर आया जहाँ रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न समाजिक जगत से लेकर राजनैतिक पार्टी के लोग व उनके चाहने वाले भारी संख्या मे होली मिलन कार्यक्रम शामिल हुए। सभी का स्वागत अभिन्दन किया गया।
होली मिलान समारोह में शामिल लोगो ने खूब जोश से विधायक शिव अरोरा संग होली खेली और जमकर रंग ग़ुलाल उड़ाये। समारोह में पार्टी कार्यकर्त्ताओ, समर्थको के साथ होली के गांनो पर खूब डांस किया। होली मिलन कार्यक्रम मे लोगो की भारी भीड़ उमड़ी ओर गले लगाकर विधायक से होली मिलने पहुंचे।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि होली का यह पर्व नये उमंग सदभाव प्रेम का त्यौहार है। सभी को इस भाई चारे के त्यौहार को मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियो को होली पर्व की शुभकामनायें दी। ,
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, उपेंद्र चौधरी, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, विक्की घई, मयंक कक्कड़, मोहित कक्कड़, बीनू सिंह, परवेज खान, सहित काफी लोग मौजूद थे।






















