
रुद्रपुर – इस बार होली के रंग गुलाल के साथ विधायक शिव अरोरा आवासीय एलायंस कालोनी मे करेंगे होली मिलन कार्यक्रम। यह कार्यक्रम एलायंस कॉलोनी के मुख्य गेट के पास 14 मार्च को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा। जहाँ क्षेत्र के लोगो व पार्टी कार्यकताओ के साथ होली मिलन किया जायेगा।
विधायक शैव अरोरा ने कहा कि रंगो का यह पवित्र त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव ओर मन मुटाव को दूर करके रंग ग़ुलाल के साथ एक दूसरे के साथ ख़ुशी बाटने का त्यौहार है। शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियो से अपील की है कि होली के पर्व को प्रेम प्यार से मनाये, विधायक ने सभी क्षेत्र वासियो को होली की हार्दिक शुभकामनाये दी है। उन्होंने सन्देश में कहा है कि होली के रंग से दिलो को मिलाकर यह त्यौहार मनाये और शांति का सन्देश दे।























