
किच्छा – भाजपा के पुनः दूसरी बार कमल जिंदल के जिलाध्यक्ष बनने पर संजीव कुमार सिंह ने अपने कार्यालय आदित्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कमल जिंदल जी का गर्मजोशी से गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने मुझ पर विश्वास कर दुबारा काम करने का अवसर प्रदान किया है। मैं पूर्व की भांति पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करूंगा। भाजपा को मज़बूती प्रदान करूंगा और आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिये भरपूर कोशिश करूंगा।

भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष कमल जिंदल जी का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पुनः आपको जिला संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। हम अपने सभी साथियों की तरफ से आपका स्वागत करते है।
आपके नेतृत्व में पार्टी तरक्की करेगी।
इस अवसर पर कमलेंद्र सेमवाल, दान सिंह रावत, गोपाल बोरा, जीवन धामी, विशाल चौहान, धनंजय सिंह, मनोज गुप्ता, ब्रह्मानंद पुरोहित, हेमू यादव , आदि लोग मौजूद थे।























