

नई दिल्ली/रुद्रपुर – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर की सैकड़ो महिलाओं को दिल्ली, कोटला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय इंदिरा भवन में सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर विविध कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया था। सम्मानित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा को भी पिछले दिनों देश भर में चले महिला सदस्यता अभियान में 500 से भी अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने पर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए हमेशा निष्ठा,लगन, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करती रही है और इस सम्मान के बाद उन्हें बहुत अधिक खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में महिला कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
इधर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुनीता कश्यप, नैनीताल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, राधा आर्य, भावना भट्ट, नंदा बिष्ट, प्रीति साना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।























