
किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं को सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं और भारतीय संविधान सामाजिक एवं आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो उनकी मजबूती को दर्शाता है। महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला दिवस उन महिलाओं को सम्मानित करने का दिन है, जो अपने संघर्ष और परिश्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
इस वर्ष महिला दिवस की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” (Accelerate Action) है, जिसका अर्थ है महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में तेजी लाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं का उचित सम्मान करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर शशि शुक्ला, पूनम ढली, मीना विश्वास, शैल शुक्ला, जानकी तिवारी, रेणुका चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल और कविता मान को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मीणा विश्वास, ओम तनेजा, संदीप अरोड़ा, मुकेश कोहली, जावेद खान, सुरेंद्र चौधरी, हीरा सरकार, चंदन जायसवाल, गिरीश चंद्र वर्मा, विनोद कोहली समेत भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
























